8 बजे खुली नींद | Housewife Daily Routine Vlog
आज की सुबह मेरे लिए काफी अलग रही। बच्चों की छुट्टी थी और मेरी नींद इतनी देर से खुली कि जब उठी तो सुबह के 8 बज चुके थे। उसके बाद शुरू हुई घर के कामों की भागदौड़—किचन का काम, पूजा, नाश्ता, सफाई, लंच की तैयारी, अनाव की पढ़ाई और परिवार के साथ बिताया गया समय।
एक हाउसवाइफ और दो बच्चों की माँ के रूप में मेरा दिन कैसे गुजरता है, यही सब आज के व्लॉग में आपके साथ शेयर कर रही हूँ।


